
मेडिकल छात्रों को हॉस्पिटल में रील्स बनाना पड़ा महंगा! मिलेगी यह सजा
AajTak
सरकारी अस्पताल में मेडिकल की ट्रेनिंग कर रहे छात्र हॉस्पिटल में रील्स बनाया करते थे. वायरल होने पर जब छात्रों के वीडियोज़ हॉस्पिटल प्रशासन को दिखे तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई साथ ही इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने इन छात्रों को दंडित भी किया है.
हॉस्पिटल में रील्स और प्री वेडिंग शूट करने को लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने नाराजगी जताई है. चित्रदुर्ग जिले के एक सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग फोटोशूट करने के लिए एक डॉक्टर को बर्खास्त करने के एक दिन बाद अब उन्होंने मेडिकल साइंस के 38 मेडिकल छात्र और छात्राओं को सरकारी अस्पताल परिसर में रील रिकॉर्डिंग के लिए दंडित किया है.
ICU में प्री-वेडिंग शूट करने के लिए डॉक्टर को किया था बर्खास्त
सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों में रील्स बनाने का चस्का लगा हुआ है. रील्स बनाने के जुनून के आगे लोग जगह, टाइमिंग कुछ नहीं देखते, बस उनका फोकस ज्यादा लाइक्स और व्यूज़ पर रहता है. हॉस्पिटल में स्टूडेंट्स की डांस करते हुए रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल तो हुईं लेकिन इसक हर्जाना उनको उठाना पड़ा. हॉस्पिटल में शांति बनाए रखने और किसी भी अन्य तरीके की गतिविधि करने की मनाही होती है. इससे पहले भी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में प्री-वेडिंग शूट करने वाले डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया था.
पेशेंट बेड आदि उपकरणों के साथ रील्स बना रहे छात्र
सोशल मीडिया पर वायरल इन रील्स में छात्र हॉस्पिटल परिसर में कभी डांस तो कभी कोई एक्ट करते हुए शूट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, पेशेंट बेड, स्टेथोस्कोप आदि उपकरणों का इस्तेमाल भी रील्स बनाने में किया गया है. स्टूडेंट्स के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करके पता चलता है कि हॉस्पिटल में मेडिकल से जुड़ी चीजें सीखने के बजाए उन्होंने रील्स बनाने में ज्यादा समय व्यर्थ किया है. इसलिए प्रशासन द्वारा इन स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग को 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है.
वीडियो वायरल होने पर लोगों ने की स्टूडेंट्स की आलोचना

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












