
मेघालय: सीएम ऑफिस पर भीड़ ने किया हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
AajTak
मेघालय के तुरा को शीतकालीन राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है. इसको लेकर भूख हड़ताल भी की जा रही है. इस मामले में सीएम सोमवार को आंदोलनकारी समूहों के साथ अपने ऑफिस में बात कर रहे थे. तभी भीड़ ने हमला कर दिया. इसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के तुरा स्थित कार्यालय पर सोमवार को भीड़ ने पथराव कर दिया. इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. जब भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया, उस वक्त संगमा अपने कार्यालय के अंदर थे.
दरअसल, गारो हिल्स स्थित सोसायटी ग्रुप तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहा है. इसको लेकर लोग भूख हड़ताल पर भी हैं. 14 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बाद सीएम संगमा आंदोलनकारी समूहों के साथ अपने ऑफिस में बैठक कर रहे थे. इसमें एसीएचआईके और जीएचएसएमसी सहित अन्य प्रदर्शनकारी समूह पहुंचे थे.
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दागे गए गोले
सीएम और गुटों के बीच बैठक शांतिपूर्वक चल रही थी. इसी बीच भीड़ सीएम ऑफिस के बाहर इकट्ठा हो गई और पथराव करने लगी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इसके प्रदर्शनकारी और अधिक उग्र हो गए और जमकर पथराव किया. इसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.
आंदोलनकारी समूहों के साथ शिलांग में होगी चर्चा
बताया जा रहा है कि तुरा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. सीएम संगमा, सरकार में मंत्री मार्कुइस एन मराक व कई अधिकारी कार्यालय में हैं. सीएम ने आंदोलनकारी समूहों को शिलांग में चर्चा के लिए आमंत्रित किया है. ये चर्चा 8 या 9 अगस्त को हो सकती है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










