
मेक्सिको: पटरी पर दौड़ रही आग की लपटों से घिरी ट्रेन, हैरान करने वाला है Video
AajTak
लोकल मीडिया के अनुसार Aguascalientes राज्य की सरकार ने बताया कि बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं.
मेक्सिको में दुर्घटना का शिकार हुई एक कार्गो ट्रेन की भयावह तस्वीर सामने आई है. दरअसल ये ट्रेन एक फ्यूल टैंकर से टकरा गई थी जिससे पूरे ट्रैक पर आग लग गई. बीएनओ न्यूज के हवाले से सामने आए वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि आग की लपटों से घिरी ट्रेन तेजी से पटरी पर दौड़ती जा रही है. बता दें कि इस भीषण आग के चलते आस पास के लगभग दर्जनभर घर जल गए.
लोकल मीडिया के अनुसार अगुआस्केलिएंट्स राज्य की सरकार ने बताया कि बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं.
तेजी से दौड़ रही ट्रेन के आसपास काला धुंआं दिखाई पड़ रहा है. अगुआस्केलिएंट्स के अग्निशमन प्रमुख मिगुएल मुरिलो ने कहा कि टैंकर के ओवरपास से टकराने और पास के एक रिहायशी इलाके में आग लगने के बाद 800 से 1,000 लोगों को निकाला गया.
मुरिलो ने कहा, बारह लोगों को घरों से बचाया गया और कोई भी घायल नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति को धुएं में सांस लेने से मामूली प्रभाव पड़ा था. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि भारत में भी कुछ समय पहले ऐसी ही दुर्घटना हुई थी लेकिन यहां ट्रेन के भीतर ही भीषण आग लग गई थी. इसी साल मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के इंजन और दो डिब्बों में आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. ये ट्रेन सहारनपुर से आ रही थी, ट्रेन में जब आग लगी तो सबसे पहले कोच को इंजन से अलग किया गया. इस दौरान कुछ यात्री कोच को अलग करने के लिए ट्रेन को धक्का लगाते नजर आए.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









