
मेक्सिको के बाद कनाडा को भी मिली एक महीने की मोहलत, ट्रंप ने 30 दिन के लिए टाला टैरिफ वॉर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ 30 दिनों के लिए टाल दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद जस्टिन ट्रूडो ने ये जानकारी दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के बाद अब कनाडा को भी 30 दिन की राहत दी है. कनाडा के खिलाफ टैरिफ को एक महीने के लिए टाल दिया गया है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप से फोन पर बातचीत के बाद बताया कि कनाडा पर अमेरिका के द्वारा लगाया जाने वाला टैरिफ फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. एक दिन पहले अमेरिका ने कनाडा पर 25 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया था, जिससे ट्रेड वॉर का खतरा पैदा हो गया था.
ट्रूडो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने करीब 30 दिनों के लिए टैरिफ को रोकने पर सहमति जताई है, क्योंकि ओटावा ने ट्रंप द्वारा उठाए गए सीमा संबंधी चिंताओं पर अधिक सहयोग का वादा किया और सीमा सुरक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई.
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अवैध इमिग्रेशन और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कनाडा, मैक्सिको से होने वाले ज्यादातर इंपोर्ट्स पर 25 प्रतिशत और चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का निर्देश दिया था. यह फैसला मंगलवार आधी रात से लागू होना था. कनाडा और मैक्सिको ने जवाबी कार्रवाई में जवाबी टैरिफ की बात कही थी.
मेक्सिको पर भी रोकी गई टैरिफ

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











