
मेक्सिको: कसाई निकला सीरियल किलर, घर से 3,787 मानव हड्डियां बरामद
AajTak
सीरियल किलर के घर के नीचे से जांचकर्ताओं ने लगभग 20 संदिग्ध पीड़ितों के अवशेषों का पता लगाते हुए तीन हजार से ज्यादा हड्डियों को बरामद किया. आरोपी सीरियल किलर का नाम एन्ड्रेस बताया जा रहा है.
मेक्सिको में एक नरभक्षी शख्स के घर से पुलिस ने खुदाई के बाद 3,787 मानव हड्डियों को बरामद किया जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह नरभक्षी सीरियल किलर पेशे से कसाई का काम करता था और मौका मिलते ही लोगों की हत्या कर देता था. इस सीरियल किलर के घर के नीचे से जांचकर्ताओं ने लगभग 20 संदिग्ध पीड़ितों के अवशेषों का पता लगाते हुए तीन हजार से ज्यादा हड्डियों को बरामद किया. आरोपी सीरियल किलर का नाम एन्ड्रेस बताया जा रहा है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल किलर और नरभक्षी एन्ड्रेस के घर में कंक्रीट के फर्श के नीचे ये हड्डियां पाई गईं. अधिकारियों के मुताबिक हड्डी के टुकड़ों की चौंकाने वाली संख्या से पता चला है कि लाशों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया था.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












