मेक्सिको: अलग-अलग देशों से 45 प्रवासियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 की मौत, कई घायल
AajTak
मैक्सिकन मीडिया ने बताया कि ड्राइवर के बस से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना हुई. मियाहुआतलान की मेडिकल सर्विसेज द्वारा जारी तस्वीरों में एक बस के कुछ हिस्से बुरी तरह से क्षत-विक्षत दिखाई दे रहे हैं, जिसमें घायल यात्री इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं.
सेंट्रल मेक्सिको में एक बड़ा बस हादसा हो गया. जहां वेनेजुएला, कोलंबिया और सेंट्रल अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. रॉयटर्स के मुताबिक पुएब्ला के आंतरिक मंत्री जूलियो ह्यूर्टा ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना रविवार (19 फरवरी) दोपहर को एक हाइवे पर हुई जब 45 यात्रियों को लेकर बस उत्तर की ओर जा रही थी. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "दुर्घटना के समय 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 15 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. पांच अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि मंत्री ने फिलहाल ये स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों और घायलों में से कितने प्रवासी थे.
मैक्सिकन मीडिया ने बताया कि ड्राइवर के बस से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना हुई. मियाहुआतलान की मेडिकल सर्विसेज द्वारा जारी तस्वीरों में एक बस के कुछ हिस्से बुरी तरह से क्षत-विक्षत दिखाई दे रहे हैं, जिसमें घायल यात्री इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते भी पनामा में दर्जनों प्रवासियों की मौत हो गई थी. जब वे यात्रा कर रहे थे. इस दौरान वे उनका वाहन खाई में गिर गया था. ये हादसा देश के इतिहास में सबसे खराब प्रवासियों की दुर्घटना में शामिल है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








