
मूसेवाला मर्डर से लेकर सलमान खान को धमकी तक... लॉरेंस का शूटर महाकाल खोलेगा राज?
AajTak
दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर सिद्धेश हीरामल काम्बले उर्फ महाकाल को पुणे से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उम्मीद है कि पुणे से गिरफ्तार शूटर महाकाल से पूछताछ के बाद मूसेवाला के कत्ल के हर राज से पर्दा उठ जाएगा.
जिसका शक था, दिल्ली पुलिस ने उस पर मुहर लगा दी है. तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का मास्टरमाइंड निकला. माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बैठकर मूसेवाला के कत्ल की साजिश रची. इसका खुलासा लॉरेंस के खास शूटर महाकाल ने कर दिया है.
दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर सिद्धेश हीरामल काम्बले उर्फ महाकाल को पुणे से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जिस शूटर ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की, महाकाल उसका काफी करीबी है और दोनों मिलकर कई बड़ी वारदात अंजाम दे चुके हैं.
अब महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस मिलकर महाकाल से एक-एक राज उगलवाएगी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की चार टीमें कर रही हैं, अब तक दिल्ली पुलिस उन पांच चेहरों की पहचान कर चुकी है जो क़त्ल में शामिल थे.
इस बीच लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो अभिनेता सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी देने का भी वायरल हो रहा है और उसके बाद मुंबई में सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें जिक्र था कि मूसेवाला की तरह सलमान और उनके परिवार को मार दिया जाएगा.
इसी सिलसिले में इस समय मुंबई पुलिस की टीम दिल्ली में है, जो लॉरेंस बिश्नोई से सलमान केस में भी पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि वो मुंबई पुलिस के साथ मिलकर सलमान खान के केस में भी पूरी मदद कर रही है. वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक सदस्य राजवीर सादुल पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
राजवीर ने मूसेवाला के मर्डर के बाद एक ऑडियो वायरल किया था, जिसमें बताया था कि आखिर सिद्धू मूसेवाला को क्यों मारा गया? इसके साथ ही उसने अगला टारगेट सलमान खान को बताया था. राजवीर से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. अब दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि पुणे से गिरफ्तार शूटर महाकाल से पूछताछ के बाद मूसेवाला के कत्ल के हर राज से पर्दा उठ जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







