
'मूसेवाला की हत्या के बाद ऑल्टो कार लेकर भागे थे 4-5 बदमाश', सामने आई पूरी कहानी
AajTak
मानसा में रविवार शाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बदमाश एक ऑल्टो कार छीनकर भाग निकले थे. अब ऑल्टो कार को बरामद कर लिया गया है. उधर, ऑल्टो कार के मालिक के भाई ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों का आखिरी बार 'सामना' करने वाले परिवार के एक सदस्य ने पूरी कहानी बताई है. दरअसल, वारदात के बाद आरोपियों ने एक गन पॉइंट पर एक ऑल्टो कार छीन ली थी और फरार हो गए थे. कार को सोमवार को बरामद कर लिया गया है. कार एक वीरान इलाके में सड़क से नीचे मिली है. बदमाशों ने कार का नंबर प्लेट निकाल दिया था जिसे कार के अंदर से बरामद किया गया है.
कार में सवार फतेहाबाद जिला का एक परिवार सवार था. वारदात के बाद कार में सवार जगतार सिंह का पूरा परिवार सदमे में है. जगतार सिंह के भाई मक्खन सिंह ने बताया कि मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाश दो गाड़ियों बोलेरो और टोयोटा करोला से आए थे. चश्मदीद के भाई ने बताया कि दोनों गाड़ियों में कुल 9 बदमाश सवार थे. वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ बदमाशों ने करोला गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़ दी और हमारी ऑल्टो कार छीन ली.
ये भी पढ़ें: मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, उत्तराखंड से छह लोगों को उठाया
सभी बदमाशों में चेहरा ढंका हुआ था
मक्खन सिंह ने बताया कि करोला गाड़ी से उतरे 4-5 बदमाशों ने हमारी ऑल्टो गाड़ी को घेर लिया और हम पर बंदूके तानकर गाडी से नीचे उतार दिया. सभी बदमाश आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे और सभी ने अपने मुंह ढके हुए थे.
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने नरेंद्रपूरा गांव से खारा की तरफ जाते हुए खारा गांव से एक किलोमीटर पहले वारदात को अंजाम दिया है. ऑल्टो कार के मालिक की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पंजाब की मानसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







