
मूसलाधार बारिश से मथुरा में जलभराव, पानी में फंसी स्कूल बस और एम्बुलेंस
AajTak
यूपी में मानसून ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. मथुरा में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया. बस स्टैंड के पास जलभराव में स्कूल बस और एम्बुलेंस फंस गई. फिर बस में बैठे बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला गया. वहीं, एम्बुलेंस को बुलडोजर से खींचकर पानी से बाहर निकाला गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











