
मूवी टिकट, टाइगर सफारी और हेलीकॉप्टर जॉय राइड... SIR में लगे BLOs की मौज, मिल रहे शानदार इनाम
AajTak
MP News: रीवा और जबलपुर जिलों में समय सीमा से पहले शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य पूरा करने वाले BLO और सुपरवाइजरों को एयर टिकट, जंगल सफारी और मूवी टिकट जैसे अनूठे इनाम दिए जा रहे हैं.
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में मिसाल पेश करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) इन दिनों जिला प्रशासन की अनूठी पुरस्कार योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. टारगेट को तय समय सीमा से पहले पूरा करने वाले 'सुपर बीएलओ' को टाइगर सफारी, मूवी टिकट और यहां तक कि हेलीकॉप्टर जॉय राइड जैसे शानदार इनाम मिल रहे हैं.
मध्य प्रदेश के जबलपुर की स्नेहलता पटेल अपने अधीन सभी बूथों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाली जिले की पहली बीएलओ सुपरवाइजर बनीं. उन्होंने समय से पहले पनागर विधानसभा क्षेत्र के 7 हजार 706 वोटर्स फॉर्म अपलोड कर सभी को चौंका दिया.
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, स्नेहलता पटेल को पुरस्कार स्वरूप पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा (जॉय राइड) कराई गई.
स्नेहलता ने कलेक्टर का आभार जताते हुए सभी बीएलओ को अपना कार्य पूरी निष्ठा और लगन से करने का संदेश दिया.
रीवा: 12 बीएलओ को व्हाइट टाइगर सफारी और सिनेमा का ऑफर उधर, रीवा जिले में 12 बीएलओ ने चुनाव आयोग की तय समय सीमा (4 दिसंबर) से 14 दिन पहले ही मतदाताओं के गणना पत्रक का 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया. इसके इनाम में सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ, परिवार सहित व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर घूमने और फिल्म के टिकट बतौर इनाम दिए गए.
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि इन BLOs ने लक्ष्य को समय से 14 दिन पहले ही प्राप्त करके अन्य सभी बीएलओ के लिए एक उदाहरण पेश किया है. 12 बीएलओ सेमरिया (5), सिरमौर (2), हुजूर (4), और मनगवां (1) विधानसभा क्षेत्रों से थे. कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन 'सुपर बीएलओ' को सम्मानित किया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










