
मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, यात्रियों से मारपीट कर लुटेरों ने लाखों रुपये छीने
AajTak
झारखंड के लातेहार में भीषण ट्रेन डकैती हुई है. जम्मूतवी जा रही मूरी एक्सप्रेस में डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने ना सिर्फ यात्रियों के पैसे छीने बल्कि उनके साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया. ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने जमकर बवाल काटा और ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही.
झारखंड के लातेहार में एक ट्रेन में भीषण डकैती हुई है. लुटेरों ने ना सिर्फ यात्रियों से पैसों और सामान की लूटपाट की बल्कि उन्हें पीटकर घायल भी कर दिया. ये ट्रेन डकैती बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह - छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच हुई है.
मूरी से जम्मूतवी जा रही मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच लुटेरों ने ट्रेन डकैती को अंजाम दिया है. डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की और लाखों रुपए लूट लिए. घटना देर रात 12 और 1 बजे के बीच हुई है. सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे.
डकैतों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है. ट्रेन लातेहार से लगभग 11 बजे खुली थी. ट्रेन खुलने के बाद डकैतों ने लूटपाट शुरू की. एस 9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया.
लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की. लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए. डाल्टेनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. डाल्टेनगंज स्टेशन पर 2 घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन रुकी रही.
विश्व हिंदू परिषद के लातेहार जिला मंत्री विकास मित्तल से भी 17000 रुपये की लूटपाट हुई है और उन्हें लुटेरों ने पीटा भी है. मित्तल परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे. सभी घायल यात्री का इलाज डाल्टेनगंज स्टेशन पर किया गया. फिलहाल रेल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







