
मुहम्मद यूनुस के साथ 15 सदस्य लेंगे शपथ, कल बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का शपथग्रहण
AajTak
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का शपथग्रहण कल होगा. मुहम्मद यूनिस इस सरकार का नेतृत्व करेंगे. वह एक नोबेल विजेता हैं, जो फिलहाल पेरिस में थे. अंतरिम सरकार के नेतृत्व के लिए वह ढाका लौट रहे हैं. इस बीच अदालत ने भी उन्हें राहत दी है और उनकी सजा को माफ कर दिया है.
नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार गुरुवार, 8 अगस्त को शपथ लेगी. स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शपथग्रहण होगा. यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभालने के लिए पेरिस से गुरुवार को ही ढाका लौट रहे हैं. आर्मी चीफ ने बताया कि वह 2 बजे तक ढाका लौटेंगे और इसके बाद रात में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.
देश में चल रही राजनीतिक अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया जा रहा है. ग्रामीण बैंक के संस्थापक और मशहूर सोशल एक्टिविस्ट यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे. विशेष रूप से, बांग्लादेश की एक अदालत ने कार्यभार संभालने से ठीक एक दिन पहले श्रम कानून उल्लंघन मामले में यूनुस की पिछली सजा को भी पलट दिया है.
ढाका लौटने से पहले क्या बोले यूनुस?
मोहम्मद यूनुस बुधवार को ढाका जाने के लिए चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर पहुंचे है. यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "हां, मैं घर वापस जाने और यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वहां क्या हो रहा है और हम जिस मुसीबत में फंसे हैं, उससे बाहर निकलने के लिए खुद को कैसे व्यवस्थित कर सकते हैं."
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को क्यों कहा जा रहा America's Man? भारत को लेकर क्या है उनका रुख
मुहम्मद यूनुस को 6 महीने की सजा सुनाई गई थी

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











