
मुस्लिम मुल्कों में अजान लाउडस्पीकर पर नहीं होती फिर भारत में क्यों? बोलीं Anuradha Paudwal
AajTak
अनुराधा पौडवाल ने लाउडस्पीकर पर अजान होने पर सवाल खड़े किए हैं. सिंगर ने बेबाकी से इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा अगर देश में लोग लाउडस्पीकर पर यूं ही अजान चलेगी तो लोग हनुमान चालीसा भी ऐसे ही चलाएंगे. अनुराधा से पहले लाउडस्पीकर पर अजान होने पर सोनू निगम ने आपत्ति जताई थी.
प्लेबैक सिंगर सोनू निगम की अजान कंट्रोवर्सी तो आपको याद ही होगी. मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर किए गए अपने कमेंट की वजह से सोनू को सिर तक मुंडवाना पड़ा था. इस विवाद पर अब दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल ने कमेंट किया है. उन्होंने लाउडस्पीकर पर अजान होने पर सवाल खड़े किए हैं.
अजान विवाद पर क्या बोलीं अनुराधा पौडवाल? अनुराधा पौडवाल ने कहा- मैंने देश विदेश में कई जगहों पर घूमी हूं. लेकिन मैंने ऐसा कहीं और होते हुए नहीं देखा. जैसा कि यहां पर होता है. अनुराधा ने साफ कहा कि वो किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन भारत में इसे जबरदस्ती का बढ़ावा मिलता है. मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान चलाई जाती है. जिसकी वजह से बाकी लोग भी स्पीकर चलाते हैं. मिडिल ईस्ट में तो लाउडस्पीकर पर अजान बैन है. जब मुस्लिम मुल्कों में अजान लाउडस्पीकर पर नहीं की जाती तो फिर भारत में क्यों ऐसा होता है?
दीपिका, कटरीना... लंबी हैं रणबीर की अफेयर लिस्ट, क्या आलिया को है इससे परेशानी?
अनुराधा पौडवाल ने बेबाकी से इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा अगर देश में लोग लाउडस्पीकर पर यूं ही अजान चलाते रहेंगे तो लोग हनुमान चालीसा भी ऐसे ही चलाएंगे. इससे क्या फायदा होगा, विवाद बढ़ता जाएगा बस, ऐसा होना बेहद दुखद है. अब रमजान के महीने में लेजेंडरी सिंगर अनुराधा पौडवाल का ये बयान कितना तूल पकड़ता है, इसका पता जल्द ही लग जाएगा. सोनू निगम के वक्त भी कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सिंगर को आड़े हाथों लिया था.
बेटे की मां बनने के बाद भी भारती सिंह की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, जानें क्या?
क्या कहा था सोनू निगम ने? 2017 का ये मामला है, जब सोनू निगम के एक ट्वीट ने पूरे देश में खलबली मचा दी थी. उन्होंने ट्वीट कर लाउडस्पीकर पर अजान चलने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने इसे गुंडागर्दी बताया था. सोनू ने लिखा था- मैं मुस्लिम नहीं हूं. फिर ही मुझे अजान की वजह से सुबह उठना पड़ता है. भारत में जबरन धर्म का थोपा जाना कब बंद होगा? सोनू के इस ट्वीट ने हंगामा खड़ा किया. उनके खिलाफ फतवा जारी हो गया था. जिसके बाद उन्होंने अपना सिगर मुंडवा लिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







