
मुस्लिम पड़ोसियों संग तुर्की घूमने गया फ्रांस का शख्स, बन गया मुसलमान, बताया इस्लाम क्यों कबूला
AajTak
फ्रांस में मुस्लिम पड़ोसियों के साथ रहने वाले एक 85 साल के बुजुर्ग ने इस्लाम कबूल कर लिया. मुस्लिम बनने से पहले बुजुर्ग शख्स ने पड़ोसियों के साथ तुर्की का टूर किया था. फिर एक दिन अचानक मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कह दी. मुस्लिम बनने के बाद बुजुर्ग काफी खुश भी हैं.
फ्रांस में 85 साल के एक फ्रेंच शख्स एमील जहंदर ने इस्लाम कबूल कर लिया. दरअसल, बुजुर्ग एमील के घर के पड़ोस में एक मुस्लिम कपल रहता है, जो मूल रूप से तुर्की का रहने वाला है. धर्म बदलने से पहले बुजुर्ग पड़ोसी कपल के साथ तुर्की घूमने गया था. फिर एक दिन अचानक एमील जहंदर ने इस्लाम कुबूल करने की बात कही. बुजुर्ग को मुफ्ती के पास ले जाया गया, जहां इस्लाम के सभी रिवाजों मानते हुए एमील मुसलमान बन गए.
एमील की पत्नी का करीब 9 महीनों पहले निधन हो गया था. उसके बाद से ही वह अकेले घर पर रहते हैं. पड़ोस का मुस्लिम कपल एनवर और हलीदे ही एमील के सबसे करीब है. कुछ समय पहले एमील ने पड़ोसी दंपती से बताया कि वह उन दोनों के साथ तुर्की घूमना चाहता है. मुस्लिम दंपती ने बुजुर्ग की बात मान ली और अपने साथ छुट्टियों पर एमील को भी ले गए.
एक दिन अचानक हुआ इस्लाम कबूल करने का मन
तुर्की पहुंचकर तीनों ने पहले एक साथ इस्तांबुल की सैर की, जिसके बाद मुस्लिम कपल बुजुर्ग एमील को अपने होम टाउन Elazığ ले गए. वहां बुजुर्ग की काफी खातिरदारी भी हुई. इस सबके के बाद एक सुबह अचानक एमील ने पड़ोसी एनवर से कहा कि वह मुसलमान बनना चाहते हैं. एनवर पहले चौंक गया लेकिन बाद में खुशी जताते हुए बुजुर्ग की रिक्वेस्ट को इस्लामिक गुरु (मुफ्ती) के ऑफिस पहुंचाई.
एमील को इस्लाम कबूल करने की हरी झंडी मिलते ही एक सेरेमनी में उन्हें मुसलमान बनाने का ऐलान कर दिया गया. जिसके बाद मुफ्ती ने एमील को इस्लाम के मूल कर्तव्यों की भी सीख दी. जिसके बाद शहादा होने के बाद एमील पूरी तरह मुसलमान बन गया. इस्लाम कबूल करने के बाद एमील का नाम बदलकर एमीन रख दिया गया.
मुस्लिम बनकर बेहद खुश हैं बुजुर्ग शख्स

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











