
'मुस्लिम नेता अपने युवाओं को काबू करें', शिवमोगा में तनाव के बीच बोले BJP नेता ईश्वरप्पा
AajTak
कर्नाटक के शिवमोगा में स्वतंत्रता दिवस पर सावरकर और टीपू सुल्तान की होर्डिंग लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद यहां एक हिंदू युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था. इस मामले में शिवमोगा से बीजेपी विधायक ईश्वरप्पा ने कहा कि मुस्लिम नेता अपने युवाओं को काबू में रखें. उन्होंने कहा, मुस्लिम यहां शांति से रहें या पाकिस्तान जाएं.
कर्नाटक के शिवमोगा में सावरकर और टीपू सुल्तान की होर्डिंग लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है. ईश्वरप्पा ने कहा, मुस्लिम नेता अपने युवाओं को काबू में रखें. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, मुस्लिम यहां शांति से रहें या पाकिस्तान जाएं.
इससे पहले सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर सावरकर और टीपू सुल्तान की होर्डिंग लगाने को लेकर शिमोगा में दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद पुलिस को टकराव की स्थिति को रोकने के लिए धारा 144 लगानी पड़ी थी. मामला शिवमोगा के आमिर अहमद सर्किल का था. इसके बाद यहां हिंदू युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था. इसके बाद तनाव और बढ़ गया.
कांग्रेस हिंसा के लिए उकसा रही- ईश्वरप्पा
इस मामले में शिवमोगा से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि अभी स्थिति काबू में है. उन्होंने पुलिस की तारीफ भी की. ईश्वरप्पा ने बताया कि स्कूल कॉलेज आज से खुल गए हैं. उन्होंने दावा किया कि शिवमोगा मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से एक की पत्नी कांग्रेस पार्षद है. ईश्वरप्पा ने कहा, हमारी राज्य और केंद्र में सरकार है, इसके बावजूद हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. इससे हमें दुख हुआ है. लेकिन इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा, शिवमोगा में ही नहीं सब जगह PFI और SDPI राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन्हें समर्थन कर रही है.
PFI और SDPI पर लगे बैन- ईश्वरप्पा
ईश्वरप्पा ने कहा, 'सावरकर की फोटो हटाने को लेकर हमने शांति से विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद मुस्लिम गुडों ने प्रेम सिंह पर हमला कर दिया. मैं सभी मुस्लिमों को गुंडा नहीं कह रहा, लेकिन जो लोग ऐसे कामों में शामिल हैं, उन्हें कह रहा हूं. उन्होंने कहा, हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. मैंने पीएफआई और SDPI पर बैन लगाने की मांग सीएम से की है. ईश्वरप्पा ने कहा, ये मत समझो की हम कमजोर हैं. सरकार भी मजबूत है. हम चाहते हैं कि सब शांतिपूर्ण तरीके से रहें. उन्होंने कहा, मैं मुस्लिम नेताओं से अपील करता हूं कि वे अपने युवाओं को काबू में रखें. हम कमजोर नहीं हैं. हमने भारत माता का दूध पिया है. उन्होंने कहा, जो भारत में रहना चाहता है, उसे भारत माता का सम्मान करना होगा. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं है. इतना ही नहीं ईश्वरप्पा ने देश के बंटवारे के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









