
मुस्लिम देशों में फूट को लेकर दुखी हुआ तुर्की, कहा- हमें अपनों से ही...
AajTak
लगभग दो महीने पहले शुरू हुए हमास-इजरायल युद्ध को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने इजरायल के प्रति नरम रुख अपनाया है. तुर्की की सांसद के स्पीकर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ये दुर्भाग्य है कि हमले के 60 दिनों के बाद भी मुस्लिम देशों की प्रतिक्रियाएं पर्याप्त नहीं हैं.
हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच तुर्की ने मुस्लिम दुनिया में फूट पर चिंता जाहिर की है. तुर्की की सांसद के स्पीकर नुमान कुर्तुलमुस ने कहा है कि इजरायल की सबसे बड़ी ताकत उसकी अपनी क्षमताओं में नहीं, बल्कि इस्लामिक दुनिया में विभाजन से है.
गाजा में जारी इजरायली हमलों पर टिप्पणी करते हुए कुर्तुलमुस ने कहा कि यह निराश करने वाली बात है कि हमले के लगभग 60 दिन बीत जाने के बावजूद इस्लामिक देशों और संगठनों की प्रतिक्रियाएं पर्याप्त नहीं हैं.
दरअसल, इजरायल-फिलिस्तीन की हालिया लड़ाई को लेकर कुछ मुस्लिम देशों की प्रतिक्रिया देख ऐसा लगता है कि इजरायल के प्रति वो नरम रुख अपना रहे हैं. इस्लामिक देश यूएई ने तो हालिया लड़ाई के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया था.
यह दुर्भाग्य की बातः कुर्तुलमुस
बुधवार को तुर्की की सांसद के स्पीकर नुमान कुर्तुलमुस ने कतरी अखबार अल-शार्क से बातचीत में कहा, "आज इजरायल की सबसे बड़ी ताकत उसकी अपनी क्षमताएं नहीं, बल्कि दुर्भाग्य से इस्लामिक दुनिया में फूट है. तुर्की गाजा में जरूरतमंद लोगों तक सभी प्रकार की मानवीय सहायता भेजने के प्रयासों में लगा है. लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि 60 दिनों के बाद भी इस्लामिक देशों की प्रतिक्रियाएं अपर्याप्त हैं."
उन्होंने आगे कहा, "तुर्की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इजरायली हमलों के बारे में बात करने की कोशिश करता है लेकिन उसे इजरायल की रक्षा करने वाले देशों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ता है. यही कदम लोगों को सबसे अधिक दुखी करता है. लोग गाजा में होने वाली घटनाओं को बहुत पीड़ा की नजरों से देखते हैं और उसकी निंदा भी करते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाता है, जिससे कोई परिणाम निकले."

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








