
मुस्लिम देशों के संगठन OIC को बरगलाने लगे बिलावल, थरूर भी अमेरिका में... अब बैटल ऑफ नैरेटिव विदेशी धरती पर
AajTak
भारत-पाकिस्तान का बैटल ऑफ नैरेटिव अब अपने-अपने देशों से निकलकर अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली सरपंच अमरेका के द्वार पहुंच गया है. पाकिस्तान ने इसकी जिम्मेदारी अपने बड़बोले नेता बिलावल भुट्टो को दी है. भुट्टो ने यहां OIC देशों से मुलाकात के दौरान उन्हें खूब बरगलाने की कोशिश की.
भारत की नकल करते हुए पाकिस्तान ने दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए आउटरिच मिशन को बाहर भेजना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में पाकिस्तान का एक आउटरिच मिशन अमेरिका पहुंच गया है. खास बात यह है कि पाकिस्तान का ये मिशन ठीक उस समय अमेरिका में है जब ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का आउटरिच मिशन अमेरिका में है.
भारतीय का संसदीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता की नीति को उजागर करने और आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान के समर्थन को उजागर करने के लिए अमेरिका का दौरा कर रहा है.
पाकिस्तान के आउटरिच मिशन की अगुआई बड़बोले नेता बिलावल भुट्टो कर रहे हैं. पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल में 3 विदेश मंत्री शामिल हैं.
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के निर्देश पर ये उच्चस्तरीय बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, लंदन और ब्रुसेल्स का दौरा करेगा.
पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अपने कूटनीतिक प्रयासों के तहत 33 देशों की राजधानियों में सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के बाद उठाया गया है.
अमेरिका जाने वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में फेडरल मंत्री मुसादिक मलिक, पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और खुर्रम दस्तगीर खान, पूर्व मंत्री सैयद फैसल अली सुब्जवारी और शेरी रहमान, सीनेटर बुशरा अंजुम बट शामिल हैं. इसमें दो पूर्व विदेश सचिव - जलील अब्बास जिलानी और तहमीना जंजुआ भी शामिल हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








