
'मुसलमानों से नफरत...', ट्रंप ने शरिया को लेकर ऐसा क्या कहा कि भड़क गए लंदन मेयर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर शरिया कानून लागू करने का आरोप लगाया था. अब सादिक खान ने ट्रंप को इस्लामोफोबिक, नस्लवादी और महिला विरोधी करार दिया. लंदन सिटी हॉल ने भी ट्रंप के आरोपों को खारिज किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लंदन के मेयर सादिक खान ने करारा जवाब दिया है. ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन के दौरान लंदन के मुस्लिम मेयर को 'बेहद खराब' बताते हुए कहा था कि वो ब्रिटेन की राजधानी में शरिया लागू करना चाहते हैं. अब सादिक खान ने ट्रंप के इस आरोप का जवाब देते हुए उनका मजाक उड़ाया है और उन्हें इस्लामोफोबिक बताया है.
खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को रूढ़िवादी, लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाला, महिला विरोधी और इस्लामोफोबिक करार दिया है. बुधवार को सादिक ने ट्रंप का लगभग मजाक उड़ाते हुए कहा, 'लोग सोच रहे हैं कि इस मुस्लिम मेयर में ऐसा क्या है, जो एक उदारवादी, बहुसांस्कृतिक, प्रगतिशील और सफल शहर का नेतृत्व करता है...लोग सोच रहे हैं कि मुझमें ऐसा क्या है कि मैं डोनाल्ड ट्रंप के दिमाग में मुफ्त में रहने लगा हूं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार यह दिखाया है कि वो नस्लवादी, लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाले, महिला विरोधी और मुसलमानों से नफरत करने वाले, इस्लामोफोबिक हैं.'
लंदन सिटी हॉल ने भी ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया था. बयान में कहा गया था, 'लंदन दुनिया का सबसे महान शहर है, जो अमेरिका के बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है. हमें खुशी है कि यहां रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकी नागरिक रह रहे हैं.'
खान के बयान पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया भी आ गई है. प्रवक्ता डेविस इंगले ने अमेरिकी ब्रॉडकास्टर CNN से बात करते बहु कहा, 'मेयर खान को साफ तौर से ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम यानी उनसे जलन की गंभीर समस्या है और उन्होंने मेयर के रूप में बेहद खराब काम किया है.
उनके हास्यास्पद ओपन बॉर्डर और बिना किसी कंट्रोल वाली आव्रजन नीतियों ने शहर में हिंसक अपराध को बढ़ावा दिया है.'

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







