
मुश्किल वक्त में साथ खड़ा है ‘आजतक’, हजारों लोगों तक पहुंचे ‘मोबाइल क्लीनिक’
AajTak
पिछले एक साल से ज्यादा समय से पूरा देश कोरोना के महासंकट से जूझ रहा है. मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने की अपनी परंपरा निभाते हुए ‘आजतक’ ने भी ‘केअर टुडे’ के साथ मिलकर एक खास पहल की है. इसके तहत यूपी और बिहार में महामारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों तक फ्री डॉक्टरी सेवा और जरूरी मेडिकल सुविधाएं उनके घर-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं.
कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों तक फ्री मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए ‘आजतक’ की ‘केअर टुडे’ के साथ मुहिम जारी है. इसके जरिए डॉक्टरों, नर्स और दवाओं के साथ चलते-फिरते ‘आजतक कोरोना क्लीनिक’ यूपी-बिहार के जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं. एक महीने चलने वाली इस मुहिम ने अपने शुरुआती 12 दिन में ही हजारों लोगों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. पूरा देश कोरोना के महासंकट से जूझ रहा है. मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने की अपनी परंपरा निभाते हुए ‘आजतक’ ने भी ‘केअर टुडे’ के साथ मिलकर एक खास पहल की है. इसके तहत यूपी और बिहार में महामारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों तक फ्री डॉक्टरी सेवा और जरूरी मेडिकल सुविधाएं उनके घर-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं. इसके लिए चलते फिरते आजतक कोरोना क्लीनिक रवाना किए गए हैं. इन क्लीनिक्स में डॉक्टर, नर्सों और दवाओं के साथ रेपिड टेस्टिंग और ऑक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







