
मुश्किल में श्रीलंका की राजपक्षे सरकार, 19 अप्रैल से संसद सत्र, अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
AajTak
SJB गठबंधन के नेता मनो गणेशन ने इंडिया टुडे को बताया कि अब हम आने वाले सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (NCM) लाने की योजना बना रहे हैं.
श्रीलंका इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है और राजपक्षे सरकार मुसीबत में है. मंगलवार से कोलंबो में संसद का सत्र शुरू होगा. सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. इधर, विपक्षों दल का गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) लाने की तैयारी कर रहा है.
SJB गठबंधन (Group of Opposition Parties) राजपक्षे सरकार के खिलाफ समर्थन जुटाने में लगा है और सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है. देश में आर्थिक संकट की स्थिति पैदा होने पर राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से इस्तीफे की भी मांग की जा रही है.
प्रस्ताव वाले दिन एजेंडा तय करेगा विपक्ष
SJB गठबंधन के नेता मनो गणेशन ने इंडिया टुडे को बताया कि अब हम आने वाले सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (NCM) लाने की योजना बना रहे हैं. प्रस्ताव के दिन एजेंडा तय किया जाएगा. प्रदर्शनकारी पिछले 4 दिन से राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं. सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो रहा है.
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से इस्तीफे मांगा जा रहा
श्रीलंका में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से लगातार इस्तीफे देने की मांग की जा रही है. जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. विपक्ष ने राजपक्षे की सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया है. बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है, जिससे पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो गया है. श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी का भी संकट है, जिससे खाद्य और ईंधन आयात करने की क्षमता प्रभावित हुई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











