
मुश्किलों के बीच संजय सिंह को फौरी राहत, राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने खुद जा सकेंगे आप सांसद
AajTak
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने की इजाजत दे दी है. जेल अधिकारियों को 8 और 10 जनवरी को सुबह 11 बजे संजय सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने का निर्देश दिया गया है.
शराब घोटाला मामले में जेल गए आप नेता संजय सिंह को मुश्किलों के बीच फौरी राहत मिली है. संजय सिंह राज्यसभा के उम्मीदवार हैं और दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को व्यक्तिगत रूप से नामांकन दाखिल करने की छूट दी है. इससे पहले शुक्रवार को राउज एवन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा के सदस्य के रूप में दोबारा नामांकन फार्म भरने की इजाजत दे दी थी.
बता दें कि, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने की इजाजत दे दी है. जेल अधिकारियों को 8 और 10 जनवरी को सुबह 11 बजे संजय सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने का निर्देश दिया गया है. सिंह ने नामांकन पत्र जमा करने और उनकी जांच के लिए आरओ के समक्ष पेश होने की अनुमति के लिए आवेदन दायर किया था.
उन्हें 8 जनवरी और 10 जनवरी को सुबह 11 बजे कमरा नंबर 201, प्रमुख सचिव सह परिवहन आयुक्त का कार्यालय, परिवहन विभाग, 5/9 अंडर हिल रोड, दिल्ली 110054 स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में ले जाया जाएगा, ताकि वह अपना नामांकन पत्र जमा कर सकें. नामांकन और दस्तावेजों की जांच की उपरोक्त प्रक्रिया पूरी होने तक संजय सिंह को वहां रहने की अनुमति होगी.
संजय सिंह को किसी भी मोबाइल फोन का उपयोग करने और इस मामले या सीबीआई मामले के किसी अन्य आरोपी, संदिग्ध या गवाह से बात करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. संजय सिंह को प्रेस को संबोधित करने या कोई सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. संजय सिंह को अपने नामांकन और जांच प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने वकील के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति दी जा सकती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









