
'मुर्दों के बीच शांति मिलती है...', इस डरावनी जगह ट्रेनिंग करती है बॉडीबिल्डर
AajTak
53 साल की एक बॉडीबिल्डर महिला एक्सरसाइड और रनिंग करने के लिए ऐसी जगह जाती है कि लोग जानकर हैरान हैं. महिला का कहना है कि उसे ऐसा करने के लिए कई लोग रोकते हैं लेकिन उसे ये पसंद है.
एक महिला बॉडीबिल्डर का ट्रेनिंग रूटीन इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है. लंदन की महिला बाकी हेल्थ फ्रीक्स की तरह डाइट, ट्रेनिंग और एक्सरसाइज करती है लेकिन वह जिम और घर के अलावा ऐसी जगह ट्रेनिंग करती है जो हैरान करता है. 53 वर्षीय एंड्रिया सनशाइन अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, जिसके तहत वह पूरे आठ घंटे वर्कआउट करती हैं और महीने में 150 अंडे खाती हैं.
पार्क या स्टेडियम नहीं बल्कि कब्रिस्तानों में दौड़ती है
जिम लवर को आउटडोर ट्रेनिंग भी पसंद है. इसके लिए वह किसी पार्क या स्टेडियम में नहीं बल्कि वह कब्रिस्तानों में दौड़ती है. अजीब है कि कोई कब्रिस्तान में ट्रेनिंग कैसे कर सकता है? लेकिन महिला का कहना है कि उसको शांति पसंद है इसलिए वह ऐसा करती है.
'मेरा पीछा किया और रोकने लगा'
हालांकि, उसकी पसंद बाकी लोगों के बीच चर्चा बन गई है. एंड्रिया ने बताया कि एक बार एक अजनबी ने उसका पीछा किया था. वह आदमी मेरी ओर आया और उसने मुझे रोक दिया. मुझे लगा कि कुछ इमरजेंसी है, लेकिन यह वास्तव में एक कंप्लेन थी. वह मुझे कब्रिस्तान जाने से रोक रहा था. मैंने नजरअंदाज किया, मैं पीछे मुड़ी और दौड़ती रही."
'कब्रिस्तान में बहुत सारे दोस्त बनाए' एंड्रिया ने बताया कि उसने अपना रूटीन जारी रखा और उसे गर्व है कि उसने दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है. फिटनेस लवर खास तौर पर लंदन के ब्रॉम्पटन कब्रिस्तान में पसंद करती है. उसने बताया "जब मैंने कब्रिस्तान में दौड़ना शुरू किया, तो मैंने और लोगों के लिए भी ऐसा करने के लिए कहा और मैंने बहुत सारे दोस्त बनाए."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











