
मुर्दे को AI ने किया 'जिंदा', पुलिस ने ऐसे सुलझाई एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, नजीर बना नायाब फॉर्मूला
AajTak
Artificial Intelligence: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए साइबर अपराधी ठगी और धोखाधड़ी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में ये तकनीक पुलिस की मददगार बनेगी, किसी ने सोचा नहीं होगा. लेकिन दिल्ली पुलिस ने एआई के जरिए एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाकर नजीर पेश की है.
पूरे देश ने रामलला की मुस्कुराती मूर्ति देखी. इसके बाद मूर्ति को अपनी आंखें घुमाते हुए भी लोगों ने देखा. जाहिर है ये एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही कमाल था, जिसने सबके आराध्य देव रामलला को नए रूप में पेश कर दिया. लेकिन अब इसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए दिल्ली में एक ऐसा काम हुआ है, जैसा पूरे हिंदुस्तान में शायद पहले कभी नहीं हुआ. दिल्ली पुलिस ने एआई के जरिए एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है.
इस कहानी की शुरुआत 10 जनवरी को होती है. दिल्ली पुलिस को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक नौजवान की लाश मिलती है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को पता चला कि हत्या की गई है. वो भी गला दबाकर, लेकिन दिक्कत ये थी कि लाश के पास ऐसी कोई भी चीज या आईडी नहीं थी, जिससे मरने वाले की पहचान हो पाती. पुलिस अब समझ चुकी थी कि कातिल ने बेहद शातिराना तरीके से लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे गीता कॉलोनी के फ्लाई ओवर के नीचे फेंक दिया है.
इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की तफ्तीश आगे बढ़ाने के लिए लाश की पहचान करना सबसे पहले जरूरी था. चूंकि लाश की जो तस्वीरें थीं उनमें मरने वाले की आंखें बंद थीं. ऐसे में उसकी पहचान और आसानी से करने के लिए पुलिस ने एआई तकनीक की मदद लेने का फैसला किया. पुलिस ने लाश के चेहरे को कुछ इस तरीके से मॉडिफाई किया कि जैसे उसकी आंखें खुली नजर आए. फिर क्या था? जल्द ही पुलिस ने एआई से डेवलप की गई इस नई तस्वीर के पोस्टर छपवाए. उन्हें अलग-अलग थानों में शेयर कर दिया.
पोस्टर देख ऐसे मृतक के भाई ने की पहचान
व्हाट्सएप ग्रुप में भी मृतक की एआई से बनाई गई तस्वीर डाली गई. पुलिस ने ऐसे 500 से ज्यादा पोस्टर्स छपवाए और उन्हें अलग-अलग पुलिस थानों में चिपका दिया. उनमें से एक पोस्टर छावला थाने के बाहर भी लगाया गया. इत्तेफाक से मरने वाले शख्स के छोटे भाई ने उसकी पहचान कर ली. उसने बताया कि ये उसके भाई हितेंद्र की तस्वीर है. उधर, कोतवाली पुलिस ने इस सिलसिले में पहले ही कत्ल का केस दर्ज कर रखा था. पुलिस ने हितेंद्र के बारे में जानकारी जुटाने की शुरुआत कर दी.
यह भी पढ़ें: स्टाफ की सूझबूझ, ड्राइवर की चालाकी...AI एक्सपर्ट 'कातिल' मां की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









