
मुर्दा घर में बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर मॉर्चरी रूम के फोटो वायरल
AajTak
शवों की सुरक्षा में तैनात निजी एजेंसी के कर्मचारी रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए हैं. रंगीन मिजाज कर्मचारी कई दिनों से दो युवतियों को मुर्दा घर में बुला रहे थे. जब शव लेकर कुछ लोग पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए. उन्होंने दोनों कर्मचारियों को युवतियों के साथ धर दबोचा और फोटो-वीडियो वायरल कर दिए. यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है.
शवों की सुरक्षा में तैनात निजी एजेंसी के कर्मचारी रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए हैं. रंगीन मिजाज कर्मचारी कई दिनों से दो युवतियों को मुर्दा घर में बुला रहे थे. जब शव लेकर कुछ लोग पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए. उन्होंने दोनों कर्मचारियों को युवतियों के साथ धर दबोचा और फोटो-वीडियो वायरल कर दिए. यह मामला मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के एक सरकारी हॉस्पिटल का है. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और दोनों को नौकरी से हटा दिया गया. पूरे मामले में एजेंसी के सुपरवाइजर की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है. कंपनी के सुपरवाइजर अतुल मराठे की जिम्मेदारी निगरानी की है. जानकारी के अनुसार, मुर्दा घर के वेटिंग रूम में एक कर्मचारी बिस्तर पर युवती के साथ मिलता है. एक अन्य युवती और कर्मचारी दूसरे कमरे में मिलते हैं. एमवायएच में साफ-सफाई और सुरक्षा सहित अन्य काम एचएलएल और यूडीएस कंपनी मिलकर देखती है. इस पूरे मामले के बाद एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन की नाकामियां सामने आ गई है. हॉस्पिटल के मॉर्चरी में शवों की चौकसी करने वाली तैनात की गई एक कंपनी के दो कर्मचारी दो युवतियों के साथ पकड़ाए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












