
मुर्दाघर में जिंदा हो गई 'लाश' और फिर..., थैला खोलते ही उड़े अस्पताल कर्मचारी के होश
AajTak
ब्राजील के साओ जोसे रिजनल अस्पताल में सच में ही कुछ ऐसा हुआ. यहां इलाज के दौरान 90 साल की Norma Silveira da Silva की 25 नवंबर को मौत हो गई. लेकिन इसके बाद मुर्दाघर में जो हुआ वह हैरान करने वाला था.
आमतौर पर अस्पताल में इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत होने पर परिवार द्वारा शव ले जाने तक उसे हॉस्पिटल के ही मुर्दाघर में रखा जाता है. इस लाशों के बीच ऐसा मुर्दाघर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बड़ा हिम्मत वाला माना जाता है. लेकिन इन्हीं लाशों में से अगर कोई अचानक सांस लेने लगे को अच्छे- अच्छों की हिम्मत टूट जाए.
मुर्दाघर में जिंदा हो गई लाश
बीते दिनों ब्राजील के साओ जोसे रिजनल अस्पताल में सच में ही कुछ ऐसा हुआ. यहां इलाज के दौरान 90 साल की Norma Silveira da Silva की 25 नवंबर को मौत हो गई. जब तक परिजन लाश को घर ले जाते तब तक के लिए उन्हें अस्पताल के मुर्दाघर में एक बैग में रखा गया लेकिन कुछ घंटे बाद मुर्दाघर के एक कर्मचारी ने जैसे ही बैग को खोला उसे अहसास हुआ कि नोर्मा सांस ले रही है. वह शव तुरंत वापस डॉक्टर के पास ले गया. यहां डॉक्टरों की निगरानी में नोर्मा दो दिन तक जीवित लेकिन बेहोश रही और 27 नवंबर को उनकी मौत हो गई.
बनाए गए दो डेथ सर्टिफिकेट
नतीजा ये हुआ कि नोर्मा के लिए दो डेथ सर्टिफिकेट जारी किए गए. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारी, ब्राजील की मेडिकल एथिक्स कमेटी और डेथ कमीशन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि जीवित होने के बावजूद महिला को मुर्दाघर में कैसे भेजा गया. नोर्मा की दोस्त जेसिका मार्टिंस सिल्वी परेरा ने कहा कि नोर्मा का परिवार अब अस्पताल पर मुकदमा करने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा, ये पूरी तरह से अस्पताल की लापरवाही का मामला है.
'घंटों से घुट रहा होगा दम'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











