
‘मुर्गा-दारू में बिक जाओगे… तो ऐसी रोड पाओगे’, VIDEO में देखें अनोखा प्रदर्शन
AajTak
Korba Protest Video Viral: युवाओं ने खराब सड़क के किनारे खड़े होकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, जिसमें वो गाना गा रहे थे, ‘दारु में बिक जाओगे… तो ऐसी रोड पाओगे.’
देश के कई इलाके ऐसे हैं जहां सड़कें अब भी खस्ताहाल हैं. इन सड़कों को बनवाने के लिए अक्सर धरना-प्रदर्शन भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले (Korba District) से आया है, जहां खराब सड़कों को लेकर कुछ युवा प्रदर्शन करते नजर आए. लेकिन उनके विरोध का तरीका थोड़ा अनोखा था, जिसके चलते युवाओं का प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (सभी फोटो- स्क्रीनशॉट) दरअसल, कोरबा के युवाओं ने खस्ताहाल सड़कों के प्रति जिम्मेदार ध्यान दें, इसके लिए ऐसा तरीका अपनाया जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रहा है. युवाओं के एक संगठन ने खराब सड़क के किनारे खड़े होकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, जिसमें युवा गाना गा रहे थे. इस गाने के बोल थे- ‘दारु में बिक जाओगे… तो ऐसी रोड पाओगे.’ आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने इस प्रदर्शन का वीडियो अपने फ़ेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा है कि "सस्ते में बिक जाओगे, ऐसी रोड पाओगे. AAP छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन."More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












