
मुरादाबाद में दामाद ने सास की गोली मारकर कर दी हत्या... दोस्त के साथ पहुंचा था ससुराल
AajTak
यूपी के मुरादाबाद में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. यहां दामाद ने अपनी सास को गोली मार दी. यह घटना मझोला क्षेत्र की है. पुलिस का कहना है कि पैसों और पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
यूपी के मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद के बाद दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद हड़कंप मच गया. लोगों ने सूचना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके की है. कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी 30 वर्षीय गुलनवाज गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपनी ससुराल पहुंचा था. वहां उसकी सास 45 वर्षीय रुखसाना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तमंचे से उनकी गर्दन के पास गोली मार दी, जिससे सास की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई.
परिवार के लोगों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: तरनतारन: क्लासरूम में गोली मारकर किया था छात्रा का मर्डर, अब आरोपी छात्र प्रिंस की इलाज के दौरान मौत
परिजनों के अनुसार, आरोपी की शादी मृतका की बेटी से चार वर्ष पहले हुई थी. तब से ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था. मृतका की बेटी ने बताया कि आरोपी नशे का आदी था. घटना वाले दिन अपने दोस्त मुस्तफा के साथ घर आया था. समझाने की कोशिश पर वह गुस्से में आ गया और गोली चला दी.
पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी ने क्या कहा?

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







