
मुरादाबाद पर महाकन्फ्यूजन... अब सपा ने रुचि वीरा को नामांकन करने से रोका, एसटी हसन के बदले फाइनल हुआ था नाम
AajTak
समाजवादी पार्टी में मुरादाबाद सीट को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, अब पार्टी ने आजम खान खेमे की रुचि वीरा को नामांकन करने से रोक दिया है. मंगलवार शाम को पार्टी ने रुचि से आज नामांकन करने को कहा था, जबकि, एसटी हसन कल दोपहर में ही मुरादाबाद से नामांकन दाखिल कर चुके हैं.
समाजवादी पार्टी में मुरादाबाद सीट को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, अब पार्टी ने आजम खान खेमे की रुचि वीरा को नामांकन करने से रोक दिया है. मंगलवार शाम को पार्टी ने रुचि से आज नामांकन करने को कहा था, जबकि, एसटी हसन कल दोपहर में ही मुरादाबाद से नामांकन दाखिल कर चुके हैं. रुचि वीरा के नाम के बाद मुरादाबाद में सपाइयों ने जमकर विरोध किया था और उनके पोस्टर जलाए थे.
समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से मुरादाबाद के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक कराया. थोड़ी देर में चार्टर्ड प्लेन मुरादाबाद के लिए उड़ेगा. माना जा रहा है कि रामपुर प्रत्याशी का नामांकन पत्र चार्टर्ड प्लेन से जा रहा है.
दरअसल, खबर है कि समाजवादी पार्टी रुचि वीरा को मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाने का फैसला कर चुकी है और एसटी हसन का टिकट कटने के पीछे आजम खान की नाराजगी है. ऐसे में हसन के समर्थकों का रुचि वीरा और आजम दोनों पर गुस्सा फूट पड़ा. समर्थकों का कहना है कि आजम को रामपुर की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए ना कि मुरादाबाद की. मुरादाबाद में एसटी हसन से अच्छा कोई प्रत्याशी नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें: Moradabad: सपा ने काटा एसटी हसन का टिकट तो भड़के समर्थक, रुचि वीरा-आजम खान के खिलाफ नारेबाजी, पुतला भी फूंका
आजम से अखिलेश की मुलाकात और कट गया हसन का टिकट गौरतलब है कि हाल ही में सीतापुर जेल में जाकर अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी. इसके बाद सपा प्रमुख ने कहा था कि उनके और आजम के बीच बातचीत पूरी हो गई है. लेकिन इसके बाद आजम खान की चिट्ठी ने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरमा दिया है. इस चिट्ठी के बाद आजम की नाराजगी खुलकर सामने आई है.
इसके बाद चर्चा है कि क्या अखिलेश यादव आजम खान को मनाने में कामयाब हो पाएंगे? अब केवल रामपुर ही नहीं बल्कि मुरादाबाद तक तनाव है. रामपुर में आजम समर्थक जिला इकाई चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर रही है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार सुबह ही मुरादाबाद में नामांकन करने वाले सांसद एसटी हसन का टिकट कटने की चर्चाएं शाम तक होने लगीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







