
'मुनीर ने आपको गुमराह किया... ऑयल रिजर्व बलूचिस्तान के हैं, PAK के नहीं', बलूच नेता की ट्रंप को दो टूक
AajTak
मीर यार बलूच ने ट्रंप को आगाह किया कि पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI, जिसे उन्होंने 'आतंकी संगठनों का संरक्षक' बताया, बलूचिस्तान की खनिज संपदा का इस्तेमाल आतंक को बढ़ावा देने के लिए करेगी, जो वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी सेना और उसकी एजेंसी ISI को बलूचिस्तान के ट्रिलियन डॉलर कीमत के संसाधनों तक पहुंच देना एक रणनीतिक भूल होगी.'
बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान में प्राकृतिक संसाधनों को लेकर किए जा रहे दावों पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद विशाल तेल और खनिज भंडार वास्तव में 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के हैं, न कि पाकिस्तान के. मीर यार बलूच ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन को पाकिस्तान की सेना, विशेष रूप से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने 'पूरी तरह से गुमराह' किया है. उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद को पनाह देने वाला देश बताते हुए उसकी सैन्य नेतृत्व की नीयत पर सवाल उठाए.
बीते गुरुवार को एक्स पर दिए अपने बयान में मीर यार बलूच ने ट्रंप के उस दावे को 'बड़ी गलतफहमी' बताया जिसमें उन्होंने क्षेत्र में मौजूद तेल और खनिज संसाधनों की बात की थी. बलूच ने कहा कि ये संसाधन पंजाब में नहीं, बलूचिस्तान में हैं और इनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है.
'आसिम मुनीर ने आपको गुमराह किया'
मीर यार ने लिखा, 'आपका यह मानना सही है कि इस क्षेत्र में विशाल तेल और खनिज भंडार हैं, लेकिन आपको यह बताना जरूरी है कि पाकिस्तानी सेना, खासकर जनरल आसिम मुनीर और उनकी कूटनीतिक मशीनरी ने आपको गंभीर रूप से गुमराह किया है. तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे खनिज भंडार पंजाब नहीं, बल्कि बलूचिस्तान में स्थित हैं और यह क्षेत्र पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि एक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान है जिस पर पाकिस्तान ने 1948 में अवैध रूप से कब्जा कर लिया था.'
क्या थी ट्रंप की घोषणा?
ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि अमेरिका और पाकिस्तान ने एक समझौता किया है जिसके तहत वे पाकिस्तान में 'विशाल तेल भंडारों' का एकसाथ मिलकर विकास करेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि 'हो सकता है एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे.' हालांकि ट्रंप की इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ लगाने और अन्य दंडात्मक टैक्स की बात भी कही थी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






