
'मुझे जनता ने CM बनाया और चन्नी को आपने...', राहुल गांधी के बयान पर भगवंत मान ने किया पलटवार
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने पंजाब की सरकार को दिल्ली से कंट्रोल किए जाने की बात की थी. इस बयान पर अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया है. भगवंत मान ने कहा कि मुझे पंजाब की जनता ने सीएम बनाया और चन्नी जी को राहुल गांधी ने.
पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे राहुल गांधी ने आज पंजाब सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने अपने भाषण के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत तक दी थी. राहुल ने पंजाब की सरकार को दिल्ली से कंट्रोल किए जाने की बात की थी.
राहुल के इस बयान पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया है. भगवंत मान ने पंजाबी भाषा में ट्वीट कर राहुल गांधी को जवाब दिया. सीएम मान ने कहा, पंजाब में राहुल जी डाइरेक्ट न बोलें तो अच्छा है. मान ने पंजाब में पहले की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए और खुद का बचाव करते हुए कहा कि मुझे पंजाब की जनता ने सीएम बनाया और चन्नी जी को राहुल गांधी ने.
भगवंत मान ने किया पलटवार
भगवंत मान ने कहा कि आपने चुने हुए सीएम कैप्टन साहब का अपमान करके 2 मिनट में दिल्ली से हटा दिया. मान ने आगे लिखा, 'इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब के अध्यक्ष को धक्का दिया जा रहा है. राहुल जी आप यह बोलते हुए अच्छे नहीं लगते.'
राहुल ने दी थी CM मान को नसीहत
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने आज ही पंजाब के मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. राहुल ने होशियारपुर में कहा कि मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान को कहना चाहता हूं. पंजाब को पंजाब से चलाया जाना चाहिए, पंजाब के CM को केजरीवाल जी के दबाव में नहीं आना चाहिए. ये पंजाब का इतिहास है और पंजाब की इज्जत की बात है, आप को यहां पर स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए. आपको अपने किसानों, मजदूरों के दिल की बात करनी चाहिए, किसी का रिमोट कंट्रोल बनकर नहीं रहना चाहिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











