
'मुझे गलत तरीके से टच किया', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच पूर्व मॉडल ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
AajTak
पेंसिल्वेनिया की मूल निवासी 56 वर्षीय विलियम्स ने सर्वाइवर्स फॉर कमला नामक एक समूह द्वारा आयोजित एक कॉल पर घटना के बारे में खुलासा किया. ये समूह 2024 के चुनावों में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन कर रहा है. चुनाव 5 नवंबर को होगा. उधर, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आरोपों को खारिज कर दिया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही समय बचा है. इस बीच एक पूर्व मॉडल ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. 90 के दशक में एक पेशेवर मॉडल के रूप में काम करने वाली स्टेसी विलियम्स्स ने कहा कि वह दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के माध्यम से ट्रंप से मिली थी और यह घटना न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में हुई थी. विलियम्स्स ने इस दर्दनाक घटना को ट्रंप और एपस्टीन के बीच एक विकृत खेल के रूप में वर्णित किया. एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली थी.
पेंसिल्वेनिया की मूल निवासी 56 वर्षीय विलियम्स ने सर्वाइवर्स फॉर कमला नामक एक समूह द्वारा आयोजित एक कॉल पर घटना के बारे में खुलासा किया. ये समूह 2024 के चुनावों में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन कर रहा है. चुनाव 5 नवंबर को होगा. उधर, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आरोपों को खारिज कर दिया गया है. उनकी टीम ने आरोपों को स्पष्ट रूप से झूठा बताया और कहा है कि इन आरोपों को उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान द्वारा गढ़ा गया था.
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विलियम्स्स ने कहा कि वह 1992 में एक क्रिसमस पार्टी में ट्रंप से मिली थीं, जब एपस्टीन ने उन्हें उनसे मिलवाया था, जिनके साथ उन्होंने कुछ समय तक डेटिंग की थी. विलियम्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ महीने बाद एपस्टीन ने सुझाव दिया कि वे न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर्स में ट्रंप से मिलें. विलियम्स्स ने कहा कि ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन जब उन्होंने उन्हें मुझे जगह-जगह गलत तरीके से छूना शुरू किया तो मैं असहज हो गई. ट्रंप टावर से निकलने के बाद एपस्टीन मुझपर गुस्सा हुआ और पूछा कि मैंने ट्रंप को छूने क्यों दिया.
विलियम्स ने समूह से बात करते हुए कथित कॉल पर कहा, "मुझे शर्म और घृणा महसूस हुई. उन्होंने (ट्रंप) मुझे बहुत घिनौना महसूस कराया और मुझे याद है कि मैं पूरी तरह से कंफ्यूजड थी. इसके बाद मैंने एपस्टीन से नाता तोड़ लिया. मैं एपस्टीन के यौन शोषण के पैटर्न से अनजान थी."
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर यौन उत्पीड़न जैसे आरोप लगे हैं. द गार्जियन के अनुसार, दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पहले भी उन पर इसी तरह के व्यवहार का आरोप लगाया है, जिसमें बिना सहमति के किस करना, गलत तरीके से छूना और कुछ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रतियोगियों के चेंजिंग रूम में घूमना शामिल है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








