
'मुझे खुशी है अमित शाह ने...', वायनाड त्रासदी को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किए जाने पर बोलीं प्रियंका
AajTak
प्रियंका गांधी ने वायनाड त्रासदी को प्राकृतिक आपदा घोषित किए जाने के फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे खुशी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने वायनाड त्रासदी को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने का निर्णय लिया गया है. इससे पुनर्वास की आवश्यकता वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी और निश्चित रूप से ये सही दिशा में उठाया गया एक कदम है.
केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने गृह मंत्रालय द्वारा वायनाड त्रासदी को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से वहां लोगों को पुनर्वास में काफी मदद मिलेगी.
प्रियंका गांधी ने गृह मंत्रालय के फैसला का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे खुशी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने वायनाड त्रासदी को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने का निर्णय लिया गया है. इससे पुनर्वास की आवश्यकता वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी और निश्चित रूप से ये सही दिशा में उठाया गया एक कदम है.
उन्होंने ये भी लिखा, यदि इसके लिए पर्याप्त धनराशि भी जल्द-से-जल्द आवंटित की जा सके तो हम सभी आभारी होंगे.
गृह मंत्री से की थी मुलाकात
इस महीने की शुरुआत में वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए केंद्र से सहायता मांगी. उन्होंने अमित शाह से राजनीति से ऊपर उठकर राहत प्रदान करने आग्रह किया था.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोग हैं, जिनके पास कोई सहायता प्रणाली नहीं बची है. अगर केंद्र ऐसी परिस्थितियों में कदम नहीं उठा सकता है तो यह पूरे देश और खासकर पीड़ितों के लिए बहुत बुरा संदेश देता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











