
'मुझे कैंसर है, बस आखिरी बार...', जुआ खेलने के लिए शख्स ने जुटाया 10 लाख का डोनेशन
AajTak
कैलिफोर्निया के एक शख्स ने खुद को गंभीर बीमारी होने की बात कहकर आम लोगों से लगभग 10 लाख रुपये का डोनेशन जुटा लिया. उसने सीधे बताया भी कि वह इन पैसों से जुआ खेलने वाला है. शख्स के झूठ का खुलासा तब हुआ जब उसने खुद अपना सच उगला.
कई लोग अपने गलत इरादों के लिए झूठ बोलकर कुछ ऐसा करते हैं कि लोगों का भरोसा टूट जाता है और वे जरूरतमंदों की मदद से भी कतराने लगते हैं. हाल में रॉबर्ट मर्सर (Robert Mercer) नाम के शख्स का ऐसा ही मामला आया है, जिसने गंभीर बीमारी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए. कैलिफोर्निया के इस शख्स की चालाकी का पता तब चला, जब उसने खुद सब कुछ कुबूल किया.
आम तौर पर जब किसी को कोई गंभीर बीमारी होती है तो लोगों को उसपर तरस आने लगता है. ऐसे किसी जरूरत मंद की मदद के लिए कई डोनेशन कैंप भी चलाए जाते हैं. इन कैंपेन से अक्सर इतना पैसा जुट जाता है कि किसी मजबूर और बीमार की मदद हो जाए. कुछ दरियादिल लोग अक्सर ही इस तरह के डोनेशन करते रहते हैं ताकि वह किसी का भला कर सकें.
'मुझे स्टेज 4 का कोलन कैंसर है...'
लेकिन रॉबर्ट ने तो सीधे- सीधे जुआ खेलने के लिए लाखों का डोनेशन जुटा लिया. उसने GoFundMe कैंपेन से मदद ली. रॉबर्ट ने बताया- मैं एक पोकर प्लेयर हूं और लास वेगास में होने जा रहे वर्ल्ड सीरीज पोकर मेन ईवेंट में खेलना उसका हमेशा का सपना रहा है. मुझे इसी साल अगस्त में मालूम हुआ कि मुझे स्टेज 4 का कोलन कैंसर है और मैं ज्यादा नहीं जियूंगा. इसीलिए मैं आखिरी बार इस इवेंट में खेलना चाहता हूं. मेरी मदद करें.'
जुआ खेलने को जुटाए 10 लाख रुपये
अपने इस पोस्ट से उसने कैंपेन के जरिए लगभग 12025 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) का डोनेशन जुटा भी लिया. लेकिन अब उसने बड़ा खुलासा करते हुए लास वेगास रिव्यू जनरल को बताया है कि- ये सब झूठ था. मैंने कैंसर के बारे में झूठ बोला था. मुझे कोई कैंसर नहीं हैं. ये सब मैंने पैसे जुटाने के लिए किया था. मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












