
'मुझे आर्मी में नहीं जाना...', सेना में भर्ती से बचने के लिए लड़के ने खा-खाकर बढ़ा लिया वजन, हुई जेल
AajTak
दक्षिण कोरिया में एक 26 साल के शख्स ने सेना में शामिल होने से बचने के लिए ऐसा तिकड़म लगाया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ गई. यह मामला इस समय सुर्खियों में है और बेहद दिलचस्प भी.
दक्षिण कोरिया में एक 26 साल के शख्स ने सेना में शामिल होने से बचने के लिए ऐसा तिकड़म लगाया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ गई. यह मामला इस समय सुर्खियों में है और बेहद दिलचस्प भी.
बता दें,दक्षिण कोरिया में सभी सक्षम पुरुषों को 18 से 21 महीने तक सेना में सेवा करना अनिवार्य है. अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, तो उन्हें वेलफेयर सेंटर जैसे गैर-सेना कार्यों का विकल्प मिलता है. गंभीर बीमारियों पर छूट भी दी जा सकती है.
हद से ज्यादा जंक फूड खाने लगा
2017 में 169 सेंटीमीटर कद और 83 किलो वजन वाले इस युवक को सेना में सक्रिय भूमिका के लिए फिट पाया गया. लेकिन सेना से बचने के लिए उसने अपना वजन तेजी से बढ़ाने की ठान ली. उसने अपने दोस्त की सलाह पर डबल डाइट लेना शुरू किया और हाई-कैलोरी फूड पर फोकस किया. यहां तक कि उसने अपना पार्ट-टाइम जॉब भी छोड़ दिया. 2022-2023 के दौरान, मेडिकल चेकअप में उसका वजन 102-105 किलो तक पहुंच गया. इसके अलावा, टेस्ट से पहले उसने खूब पानी पीकर वजन और बढ़ा लिया.
कैसे हुआ खुलासा?
मेडिकल अधिकारियों को युवक का अचानक बढ़ा वजन संदिग्ध लगा. जांच में पता चला कि उसने जानबूझकर वजन बढ़ाया था. इसके बाद अदालत ने उसे एक साल की जेल की सजा सुनाई. इस काम में मदद करने वाले उसके दोस्त को भी छह महीने की सजा और दो साल का निलंबन मिला.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












