
मुझे अनाथालय में डाल दो..., पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो थाने पहुंचा 10 साल का बच्चा
AajTak
एक बच्चे को जब होमवर्क करने के लिए उसकी मां ने डांटा तो वह इस बात पर इतना भड़का कि मां की शिकायत करने थाने तक चला गया. इतना ही नहीं बल्कि उसने यह तक कह डाला कि मुझे अनाथालय में भेज दो. मामला चीन का है.
चीन में एक 10 साल का बच्चा होमवर्क करने को लेकर अपने मां की डांट से ऐसा चिढ़ा कि घर से ही भाग गया. इतना ही नहीं बल्कि बच्चा मां की शिकायत लगाने के लिए पुलिस स्टेशन ही पहुंच गया. चीनी मीडिया ने हाल ही में चोंगकिंग में हुई इस विचित्र घटना की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़के को हुइक्सिंग पुलिस स्टेशन में घुसते और दो पुलिसकर्मियों को आते हुए देखा जा सकता है.
'मुझे अनाथालय भेज दीजिए'
इसके बाद वे बातें करना शुरू करते हैं और 10 साल का बच्चा उन्हें बताता है कि होमवर्क पूरा न करने के कारण उसकी माँ ने उसे डांटा था, इसलिए उसने घर छोड़ दिया है और अब अनाथालय में रहना चाहता है. वह कहता है मुझे अनाथालय भेज दीजिए.
'कभी नहीं सोचा कि बेटा अनाथालय जाना चाहेगा'
अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बाद, लड़के ने उन्हें अपने माता-पिता का फोन नंबर और पता दिया. इसके बाद पुलिस ने उनकी मां को कॉल किया. उन्होंने होमवर्क को लेकर बहस की बात की पुष्टी की। हालांकि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इस वजह से घर से भागकर अनाथालय में जाने का बारे में सोचेगा.
'हर दिन पढ़ाई के लिए परेशान करती है'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












