
मुजफ्फरपुर: जहां जलती हैं चिताएं, वहां पढ़ाई कर रहे ये बच्चे, तीन दोस्तों की नेक मुहिम लाई रंग
AajTak
चारों ओर शांति, जलती चिताएं, उदास चेहरे श्मशान घाट पर यही दृश्य दिखाई देता है, लेकिन इस नजारे के बीच मुजफ्फरपुर मुक्तिधाम श्मशान घाट पर आपको बच्चों के पढ़ने की आवाजें भी सुनाई देंगी.
चारों ओर शांति, जलती चिताएं, उदास चेहरे श्मशान घाट पर यही दृश्य दिखाई देता है, लेकिन इस नजारे के बीच मुजफ्फरपुर मुक्तिधाम श्मशान घाट पर आपको बच्चों के पढ़ने की आवाजें भी सुनाई देंगी. कभी लाशों से बताशा-फल चुनने वाले गरीब बच्चों के हाथ में कलम आई, तो उनके सपनों को भी पंख लग गए. ये सब संभव हुआ तीन दोस्तों की वजह से, जिन्होंने गरीबी के अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों के बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला करने का नेक कदम उठाया. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सिकन्दरपुर स्थित मुक्तिधाम के आसपास के गरीब परिवार के बच्चे लाश पर से बताशा और फल चुनते थे, लेकिन आज वे दो दूनी चार पढ़ रहे हैं. यह मुमकिन हुआ मुक्तिधाम संयोजन समिति और सुमित नाम के युवक के संयुक्त प्रयासों से.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











