
मुजफ्फरनगर में दो वर्षीय बच्ची से घर में बलात्कार, आरोपी किराएदार गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में बलात्कार की खौफनाक वारदात सामने आई है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में बलात्कार की खौफनाक वारदात सामने आई है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
सर्किल अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी पहचान शिव कुमार (50) के रूप में हुई है. आरोपी पीड़िता के घर पर किराएदार था. वारदात से पहले पीड़िता अपने घर में ही खेल रही थी. उसी वक्त आरोपी वहां आया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला.
इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता के परिजन उसे लेकर नई मंडी थाने पहुंची. वहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्त में लिया गया है.
नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो को आजीवन कारावास
मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में बुधवार को दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. ये वारदात साल 2011 में हुई थी. विशेष न्यायाधीश मंजुला भालोटिया की अदालत ने दोषियों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है.
विशेष सरकारी वकील प्रदीप बालियान ने बताया अदालत ने इस मामले में दो आरोपियों दर्शन और वंशी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी पाया. इसके बाद उन दोनों के लिए आजीवन कारावास की सजा का ऐलान किया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











