
मुजफ्फरनगर में ढहा पुल, जेसीबी सहित नहर में चालक के गिरने का Video देख लोग बोले OMG
AajTak
पुल गिरने से जेसीबी मशीन सहित चालक भी पानी में गिर गया. हालांकि किसी तरह चालक नहर से बाहर निकला. इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया. इस वीडियो को जिसमें भी देखा वो दंग रहा गया.
यूपी में मुजफ्फरनगर जिले में दर्दनाक हादसे का एक वीडियो सामने आया है. घटना रविवार शाम की है. पानीपत खटीमा मार्ग पर गंग नहर पर जर्जर पुल को तोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान पुल भरभरा गिर गया और जेसीबी मशीन सहित चालक भी नहर के पानी में गिर गया.
हालांकि, चालक किसी तरह नहर से बाहर निकला. इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया था. उसके शेयर करने के बाद यह वीडियो तेजी से फैलने लगा. इस वीडियो को जिसने भी देखा दंग रहा गया.
हाईवे के चौड़ीकरण का चल रहा है काम
गौरतलब है कि इस समय पानीपत खटीमा हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इसी के तरह गंग नहर पर बने पुल के बगल में बने एक पुराने जर्जर पुल को गिराने का काम चल रहा था. इसमें जेसीबी मशीन की मदद से पुल गिराया जा रहा था.
जेसीबी सहित गंग नहर में गिरा चालक अचानक जेसीबी मशीन की चोट से पुल के सामने की तरफ का एक हिस्सा धराशाही हो गया. देखते ही देखते दूसरी तरफ, जहां जेसीबी मशीन से काम चल रहा था, वह हिस्सा भी भरभरा कर गिर गया. हादसा होने से जेसीबी मशीन सहित चालक गंग नहर में जा गिरा. हालांकि, गनीमत रही कि वह किसी तरह से बच गया और भागकर वहां से दूर हट गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











