
'मुगलों ने कभी धर्म के नाम पर अत्याचार नहीं किया', देखें तारीफ में और क्या बोले Mani Shankar Aiyar
AajTak
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मुगल शासन की जमकर तारीफ की है. एक कार्यक्रम के दौरान मणिशंकर अय्यर ने मुगल शासन में हुए अत्याचारों की बातों को नकार दिया. मणिशंकर अय्यर ने ये दावा किया कि मुगलों ने कभी देश में धर्म के नाम पर अत्याचार किया ही नहीं. उन्होंने मुगल बादशाह अकबर के शासन से लेकर तमाम दूसरे मुगल बादशाहों का उदाहरण देकर दावा किया कि मुगल शासन में कभी जोर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं करवाया गया. पिछले कुछ दिनों से देश में धर्म के नाम पर सियासत गर्म है. इससे पहले सलमान खुर्शीद की किताब पर विवाद शुरू हुआ था जिसमें हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम से की गई थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











