
'मुगलों को महिमामंडित किया जाता है...', देश में किताबों में इतिहास पर बोले बाबा रामदेव
AajTak
स्कूलों में पढ़ायी जा रही इतिहास किताब झूठी है या सच्ची? देश के असली नायक कौन हैं. मुगल शासकों पर फिर से सियासी जंग शुरू हो गई है. गोवा में एक कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि स्कूली किताबों में गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है. मुगल शासकों का महिमामंडन किया गया है जबकि अपने नायकों के बारे में गलत जानकारी दी गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











