
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य के घर, जाने क्या मतलब निकाला जा रहा इस मेहमान नवाजी का
Zee News
इस मौके पर योगी के साथ बीजेपी की कोर कमिटी के सदस्यों समेत डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा, संघ के नेता कृष्ण गोपाल भी मौजूद थे.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले जारी सियासी तपिश कुछ कम होती दिख रही है. मंगल को ऐसा पहली बार हुआ जब लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नायब मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे थे. दोनों के घर की दूरी कुछ मीटर के ही फासले पर है, लेकिन गुजिश्ता साढ़े चार सालों में योगी कभी उनके घर नहीं गए थे. इस मौके पर योगी के साथ बीजेपी की कोर कमिटी के सदस्यों समेत डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा, संघ के नेता कृष्ण गोपाल भी मौजूद थे. सभी नेताओं ने खाना खाने के बाद केशव मौर्य के बेटे और वधू को को मुबारकबाद पेश की. उन दोनों की अभी शादी हुई है. बाद में इजतमाई तौर पर सभी की एक साथ तस्वीरें भी खींची गई. जानकार बता रहे हैं, यह कोई आम दावत नहीं है पार्टी सूत्रों की माने तो सभी नेता केशव मौर्य के लड़के की शादी में दावत पर और वर-वधू को मुबारकबाद देने गए थे. हालांकि राजनीतिक विशलेषक इस दावत के भी कई मतलब निकाल रहे हैं. जानकार इसे भोज डिप्लोमेसी तक बताने से गुरेज नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इस भोज में शामिल होने से पहले पहले सोमवार की रात ही भाजपा की कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी रिहाईश में हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल हुए थे. बताया जा रहा है की इस दावत के बहाने योगी और मौर्य के बीच चल रहे मनमुटाव और वर्चस्व को ख़त्म करने की कोशिश की गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








