
मुख्यमंत्री को विधायक पत्नी ने सदन में घेरा, विधानसभा में हुई दिलचस्प चर्चा
AajTak
मेघालय विधानसभा में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और उनकी विधायक पत्नी मेहताब चंदी के बीच दिलचस्प सवाल-जवाब हुए. मेहताब ने वेटरनरी और डेयरी कॉलेजों में देरी पर सवाल उठाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने काम में तेजी लाने और खाली पदों को जल्द भरने का भरोसा दिया.
राजनीति के मैदान में अक्सर तीखी बहसें देखने को मिलती हैं, लेकिन मेघालय विधानसभा में एनपीपी (NPP) विधायक मेहताब चंदी ए संगमा और मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के बीच हुई चर्चा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
यह संवाद इसलिए चर्चा में रहा क्योंकि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पति-पत्नी (कोनराड के संगमा और मेहताब चंदी ए संगमा) की जोड़ी ने नीतिगत मुद्दों पर स्वस्थ बहस की. गाम्बेग्रे से विधायक मेहताब चंदी सदन में अपने ही पति और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से अटके हुए शिक्षा प्रोजेक्ट्स पर कड़े सवाल पूछे.
विधायक मेहताब ने 2022 में प्रस्तावित वेटरनरी, फिशरी और डेयरी कॉलेजों की धीमी प्रगति का मुद्दा उठाया. उन्होंने राज्य के पशु चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्रों में कर्मचारियों की कमी पर भी चिंता जताई. यह विधानसभा के इतिहास के उन दुर्लभ मौकों में से एक था, जहां पति-पत्नी की जोड़ी नीतिगत मामलों पर एक स्वस्थ और लोकतांत्रिक बहस करती नजर आई.
यह भी पढ़ें: 'मणिपुर को दो हिस्सों में बांटने के पक्ष में नहीं...', कॉनराड संगमा ने स्पष्ट किया अपनी पार्टी NPP का रुख
मुख्यमंत्री का आश्वासन अपनी पत्नी (विधायक) के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि ये संस्थान पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि मैनपावर की कमी एक चिंताजनक विषय है और इसे प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा.
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित वेटरनरी कॉलेज के लिए लगभग 800 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है और 334 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







