
मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रही थीं कल्पना सोरेन, अचानक पिक्चर से कैसे हुईं बाहर?
AajTak
झारखंड में जारी सियासी ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री के लिए सबसे आगे कल्पना सोरेन का नाम चल रहा था. माना जा रहा था कि अगर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सीएम बन सकतीं हैं. लेकिन विधायक दल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री चुन लिया. ऐसे में जानते हैं कि कल्पना सोरेन इस रेस में कैसे पिछड़ गईं?
हेमंत सोरेन अब झारखंड के मुख्यमंत्री नहीं रहे. रांची के कथित जमीन घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है.
अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. ये चौंकाने वाला नाम है. वो इसलिए क्योंकि अभी तक हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा था. लेकिन बुधवार को विधायक दल की जब बैठक हुई, तो चंपई राय को नेता चुन लिया गया.
कल्पना सोरेन का मुख्यमंत्री न बनना इसलिए भी थोड़ा चौंकाता है, क्योंकि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में वो भी मौजूद थीं. सियासी परिवार से आने वालीं कल्पना सोरेन राजनीति से दूर ही रहीं हैं, लेकिन कुछ दिनों से उनकी चर्चा बहुत हो रही थी.
क्या परिवार में टूट के कारण नहीं बन सकीं सीएम?
सोरेन परिवार झारखंड का सबसे बड़ा सियासी परिवार माना जाता है. हेमंत सोरेन से पहले उनके पिता और झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. ऐसे में जब कल्पना सोरेन का नाम मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हुआ, तो पार्टी में टूट का खतरा भी बढ़ गया.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया कि झामुमो के 29 में से 18 विधायक कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री चुने जाने के लिए राजी नहीं थे. निशिकांत दुबे ने ये भी दावा किया कि 18 विधायक कल्पना सोरेन की बजाय हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को सीएम बनाने की मांग कर रहे थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









