
मुख्तार गैंग से जुड़ा बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, बीजेपी नेता के भतीजे को मारी थी गोली
AajTak
मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े एक बदमाश को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एक दिन पहले ही बदमाश ने मामूली कहासुनी के बाद बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे को गोली मार दी थी. बदमाश घटना के बाद से ही फरार था लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे अरेस्ट कर लिया.
मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी बदमाश पंकज सिंह ने बुधवार को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे दबोच दिया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी बाइक से जा रहा है. पुलिस ने उसका पीछा किया. खुद को घिरता देख वह बाइक छोड़कर भागने लगा, बाद में एक कार में सवार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया. मऊ में कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास उसे पकड़ा गया.
बहस के बाद मारी दी थी गोली
मऊ के भीटी इलाके में बुधवार को दिन दहाड़े माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी ने एक युवक को गोली मार दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक अजय दुबे अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गया हुआ था. तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसमें से एक आरोपी पंकज सिंह चक्रवात ने पिस्टल से अजय को गोली मार दी थी.
बदमाश पर करीब 12 केस हैं दर्ज
आरोपी पंकज सिंह का संबंध मुख्तार अंसारी गैंग से है. दो महीने पहले भी अवैध पिस्टल बरामद होने के मामले में वह जेल भी जा चुका है. उसके ऊपर करीब दर्जनभर आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं.
ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









