
मुख्तार अंसारी: किन मामलों में बरी, किन मामलों में हो सकती है सजा? जानें पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड
AajTak
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है. सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही सही, लेकिन अब माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का नया पता उत्तर प्रदेश की जेल होगी. लेकिन मुख्तार अंसारी के लिए ना तो यूपी की जेल नई है और ना ही उसके अपराधिक मंसूबों को पूरा होने में जेल की चारदीवारी रोड़ा है. यही वजह है कि जिस मुख्तार अंसारी पर कभी चार दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. जिसके ऊपर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय से लेकर जेल अधीक्षक आरके तिवारी की हत्या कराने का आरोप लगा. वो मुख्तार अंसारी ऐसे तमाम हत्याकांड में या तो बरी है या फिर उसके खिलाफ पुलिस को जांच में सबूत इकट्ठा करने में पसीने आ रहे हैं. पहले उन हत्याकांड पर नजर डाल लीजिए जिसमें आरोप लगा कि वारदात में या तो मुख्तार अंसारी खुद शामिल था या फिर उसने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











