
मुकेश अंबानी से मिले ओडिशा के CM नवीन पटनायक, जानें किस मुद्दे पर हुई बात
AajTak
ओडिशा सरकार लगातार उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने का ऑफर दे रही है. निवेशकों को लुभाने के लिए सरकार द्वारा ओडिशा इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन समय समय पर किया जाता रहा है. पिछले साल भी इसके जरिए राज्य को कई हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ था.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के CMD मुकेश अंबानी से मुलाकात की. ओडिशा सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निवेश गंतव्य के रूप में ओडिशा की ताकत और राज्य में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मुकेश अंबानी से मुलाकात की.
CM पटनायक ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कीं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी से ओडिशा इनवेस्टर्स मीट में शानदार मुलाकात हुई. उन्हें ओडिशा में निवेश के लिए आमंत्रित किया है. इस दौरान उद्योग क्षेत्रों में निवेश करने के लिए ओडिशा के अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डाला.
बता दें कि ओडिशा सरकार लगातार उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने का ऑफर दे रही है. निवेशकों को लुभाने के लिए सरकार द्वारा ओडिशा इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन समय समय पर किया जाता रहा है. पिछले साल भी इसके जरिए राज्य को कई हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ था. इस कड़ी में अब सीएम ने मुकेश अंबानी से भी मुलाकात की है. माना जा रहा है कि अपने मुंबई दौरे के दौरान वह और भी उद्योगपतियों से मुलाकात कर सकते हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










