
'मुकदमा चलेगा...', कतर से सामान लाने पर भारतीय नागरिकों को दूतावास ने दी चेतावनी
AajTak
भारतीय दूतावास के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे मामलों में कतर के कानून के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों द्वारा मुकदमा चलाया जाएगा, जिसमें कठोर दंड का प्रावधान है.
कतर में भारतीय दूतावास (India in Qatar) ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कतर की यात्रा के दौरान ड्रग्स जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ लाने के प्रति आगाह किया गया. भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'भारतीय दूतावास को लगातार इस बात की जानकारी मिल रही है कि भारत से कतर की यात्रा के दौरान भारतीय लोग अनचाहे पार्सल लेकर आ रहे हैं, जिसके बारे में बाद में पता चलता है कि ये चीजें बैन हैं. इसमें ड्रग्स जैसे पदार्थ भी शामिल हैं.'
एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे मामलों में कतर के कानून के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों द्वारा मुकदमा चलाया जाएगा, जिसमें कठोर दंड का प्रावधान है. दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अनचाहे पार्सल न ले जाने और इसके बारे में अपने रिश्तेदारों, कर्मचारियों और परिचितों को जानकारी देने की गुजारिश की है.
यह भी पढ़ें: UAE में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारी बारिश के बाद नागरिकों को दी सलाह
पिछले कुछ सालों में कतर के आंतरिक मंत्रालय (MoI) ने यात्रियों से बार-बार गुजारिश की है कि वे देश में दवाइयां ले जाते वक्त सावधानी बरतें. यह भी कहा कि प्रक्रियाओं और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन किया जाए. आने या जाने वाले यात्रियों को उस अस्पताल की विस्तृत और प्रमाणित मेडिकल रिपोर्ट के बिना दवाएं ले जाने की अनुमति नहीं है, जहां उन्होंने इलाज करवाया था. प्रस्थान करने वाले या आने वाले यात्रियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी की गई शर्तों का पालन किए बिना मादक पदार्थों वाली दवाएं ले जाने की छूट नहीं है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








