
मुंह में कपड़े ठूसकर सीने में मारी लात, फिर उठाकर पटका... अमेरिकी जेल में कैदी संग हैवानियत
AajTak
न्यूयॉर्क के मार्सी करेक्शनल फैसिलिटी में कैदी रॉबर्ट ब्रुक्स के साथ हुई हिंसक घटना के सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद तूफान मच गया है. जेल अधिकारियों द्वारा कैदी पर अत्याचार की इस घटना पर राज्य की अटॉर्नी जनरल और नागरिक अधिकार संगठनों ने अपनी चिंता जाहिर की है. 13 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है.
न्यूयॉर्क की मार्सी करेक्शनल फैसिलिटी में 9 दिसंबर को रॉबर्ट ब्रुक्स की हत्या का वीडियो जारी कर दिया गया है. वीडियोज आने के बाद हंगामा मच गया है. यह फुटेज राज्य की अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स द्वारा जारी किया गया है, जो इस मामले की जांच कर रही हैं.
43 वर्षीय ब्रुक्स को गिरफ्तार किए जाने के बाद अगली सुबह अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था. न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए 13 जेल अधिकारियों को बर्खास्त करने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि वे इस "अर्थहीन हत्या" के वीडियो को देखकर "गुस्से और भय में" थीं.
यह भी पढ़ें: US विदेश मंत्री से एस जयशंकर की मुलाकात, भारत-अमेरिका पार्टनरशिप मजबूत करने पर बातचीत
पेट में मारे जूते, चेहरे और कमर पर अधिकारियों ने मारा
फुटेज में देखा जा सकता है कि अधिकारी ब्रुक्स को बार-बार चेहरे और कमर में मार रहे हैं, जबकि वह मेडिकल परीक्षा टेबल पर हथकड़ी से बंधे बैठे हैं. एक अधिकारी उसे जूते से पेट में मारता है, जबकि दूसरा उसे गर्दन से उठाकर टेबल पर फेंक देता है. अधिकारियों ने ब्रुक्स के शर्ट और पैंट भी उतार दिए थे, जबकि वह बेजान पड़ा हुआ नजर आ रहा था.
बॉडी कैम को किया गया अनिवार्य!

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











