
मुंह में कपड़ा ठूंसा, शरीर को जलाया... मां ने दो महीने के बेटे को मार डाला, लगातार रोने से गुस्से में आकर उठाया कदम
AajTak
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 21 साल की महिला पर अपने दो महीने के बेटे की हत्या का आरोप लगा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे के लगातार रोने से उस पर मानसिक असर पड़ा. पुलिस पोस्टपार्टम स्ट्रेस के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.
हैदराबाद में मंगलवार को हुई सनसनीखेज घटना ने हर किसी को झकझोर दिया. पुलिस के मुताबिक, 21 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने दो महीने के बेटे की हत्या कर दी. आरोप है कि बच्चा लगातार रो रहा था, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई थी.
एजेंसी के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्चे का पिता सुबह करीब 11 बजे काम से लौटकर घर पहुंचा. उसने देखा कि उसकी पत्नी बच्चे को जला रही थी. जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. यह दृश्य बेहद भयावह था. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के अनुसार, बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला और उसके शरीर पर जलने के निशान भी थे. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने बच्चे के लगातार रोने से परेशान होकर यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: ठाणे कोर्ट का सख्त फैसला... नवजात बेटे की हत्या में पिता को उम्रकैद, पत्नी का भी किया था क़त्ल
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और महिला से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए जांच जारी है. यह भी जांच की जा रही है कि कहीं महिला प्रसव के बाद होने वाले मानसिक तनाव (पोस्टपार्टम स्ट्रेस) से तो नहीं जूझ रही थी.
कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर क्वार्टर में रहते थे

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







