
मुंह पर खास टैटू के साथ महिला ने की एंकरिंग, बनाया इतिहास
AajTak
Oriini Kaipara एक ऐसी न्यूज एंकर हैं, जिनके मुंह पर टैटू है. उन्होंने 27 दिसंबर को शाम 6 बजे का शो होस्ट किया था. जिसके बाद उनका अलग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है.
Oriini Kaipara News anchor: आज हम आपको ऐसी महिला एंकर से रूबरु करवाने जा रहे हैं, जिसके मुंह पर टैटू है. वह पहली ऐसी एंकर हैं जिनके चेहरे पर Māori face tattoo है. एंकर का नाम ओरिनी कैपारा (Oriini Kaipara) है. एंकर Newshub नाम के चैनल में काम करती है. इस तरह के अनोखे टैटू के साथ एंकरिंग करने वाली पहली महिला हो गई है. अपने इस खास टैटू के साथ एंकरिंग कर उन्होंने इतिहास रच दिया है. उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है. I hope Oriini Kaipara gets that primetime spot! https://t.co/g297ni5yru The new/old face of Aotearoa (New Zealand). Lovely to see Oriini Kaipara, a wahine with a moko kauae, reading the news. https://t.co/Mc93S8LvDZ I learned that the tribal marking is called moko kauae, and is reserved exclusively for the Māori women. This beautiful anchor is Oriini Kaipara, and she’s making her people- especially the women- very proud. https://t.co/09cFcYlPMf On Christmas Day, the bilingual presenter became the first wahine with a traditional lower chin tattoo to front the 6pm news, bringing her closer to achieving her ultimate goal of winning a full-time primetime anchor position. https://t.co/9aGdTVqVti pic.twitter.com/l8Mixb3gWe

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








